जनरल मैकक्रिस्टल सेवानिवृत्त लेंगे

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी सेना के प्रवक्ता थॉमस कोलिंस ने बताया कि मैकक्रिस्टल ने अब तक सेवानिवृत्ति के बारे में जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं की है परंतु अपने निर्णय से अधिकारियों को अवगत करा दिया है। वह बीते 34 वर्षो से अमेरिकी सेना को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पिछले दिनों मैकक्रिस्ट ने एक पत्रिका में लिखे अपने लेख में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की अफगानिस्तान नीति के संदर्भ में आलोचना की थी। इसके बाद ही ओबामा प्रशासन ने उन्हें पद से हटाने का फैसला किया था।

इस पूरे प्रकरण पर बीते सप्ताह मैकक्रिस्टल ने व्हाइट हाउस में ओबामा से मुलाकात की थी और इसके बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उनका इस्तीफा बीते बुधवार स्वीकार कर लिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+