न्यूजीलैंड में नेपोलियन के बालों की नीलामी
'आर्ट + ऑब्जेक्ट' नीलामीघर ने यह नीलामी आयोजित की थी। नेपोलियन के बालों की नीलामी से 19,000 डॉलर मिले जबकि उनकी मृत्युशैय्या के साथ बनाए गए उनके एक रेखाचित्र की नीलामी 21,000 डॉलर में हुई।
ये यादगार वस्तुएं 1815 से 1821 के दौरान सेंट हेलेना द्वीप में नेपोलियन द्वारा बिताए गए निर्वासन के दिनों से संबंधित हैं। ये वस्तुएं वैकाटो क्षेत्र में एक सूटकेस में मिली थीं। यह सूटकेस सेंट हेलेना के एक अधिकारी डेंजिल इबिट्सन का था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications