चीन में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ हुई
उद्योग एवं सूचना तकनीक मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से मई के बीच चीन में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में 4 करोड़ लोगों की बढ़ोतरी हुई। इसके चलते देश में कुल मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 110 करोड़ हो गई है, चीन की कुल जनसंख्या 130 करोड़ है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस अवधि में यहां लैंडलाइन फोन उपभोक्ताओं की संख्या में 78 लाख उपभोक्ताओं की कमी हुई है।
चीन में ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या में भी 98 लाख उपभोक्ताओं की बढ़ोतरी हुई है, मई के अंत में इनकी कुल संख्या 11.3 करोड़ हो गई है।
आंकड़ों के मुताबिक देश में दूरसंचार उद्योग की कुल आय 12.3 खरब युआन (181 अरब डॉलर) हो गई है। पिछले साल की तुलना में इसमें 21.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications