बिहार में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सुनील नायक ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शंकरपुर गांव में छापेमारी करके 200 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 130 जिलेटिन की छड़ें, 100 डेटोनेटर, एक पिस्तौल, कई कारतूस और बिजली के तार बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि इन विस्फोटकों की आपूर्ति नक्सलियों को की जा रही थी।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ही एक छोटे हथियार निर्माण कारखाने का भंडाफोड़ किया था जहां से पुलिस ने सात पिस्तौल और तीन लूटी गई मोटरसाइकिलें बरामद की थीं इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications