ओबामा के भारत दौरे के लिए जुलाई में तैयारी बैठक

एयर इंडिया वन से, 29 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पहली भारत यात्रा की तैयारियों को शुरू करने के लिए वहां के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेम्स एल. जोंस अगले महीने भारत के दौरे पर आएंगे।

टोरंटो में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर वापस लौटते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, "वास्तव में हमारा एक महत्वाकांक्षी एजेंडा है।"

उन्होंने बताया, "वह अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को जुलाई के दूसरे हफ्ते में भेजेंगे। वह हमारे सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन से मिलेंगे। वे राष्ट्रपति ओबामा की यात्रा का एजेंडा निर्धारित करेंगे।"

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की राजनीतिक समझ और भारत के उदय की प्रशंसा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को कहा कि वह इस वर्ष के अंत तक पत्नी मिशेल ओबामा के साथ भारत यात्रा के इच्छुक और इसे लेकर उत्तेजित हैं।

जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद मनमोहन सिंह से वार्ता से पहले ओबामा ने कहा, "यह एक ऐसा दौरा है जिसके लिए मैं बहुत इच्छुक हूं।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "हम इसलिए उत्साहित हैं क्योंकि भारत ने दुनिया के सामने जबरदस्त राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उदाहरण पेश किया है।"

ओबामा ने कहा, "मैं आपको बता सकता हूं कि यहां जी-20 में जब प्रधानमंत्री बोले तो लोगों ने ध्यान से सुना। ऐसा आर्थिक मुद्दों पर उनके गहरे ज्ञान, भारत के एक विश्व ताकत के रूप में उभरने और दुनिया की शांति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्धता के कारण है।"

ओबामा ने कहा कि वह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि दोनों देशों की सरकारों के साथ ही वहां की जनता के बीच भी संबंध बढ़े। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर भी जोर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+