एसबीआई ने आधार दर 7.5 प्रतिशत घोषित किया

आधार ऋण दर बैंक से लिए जाने ऋण पर लगने वाली न्यूनतम ब्याज दर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी नई नीति के तहत छोटे कर्जदारों से भेदभावपूर्ण बेंचमार्क प्रमुख उधार दर (बीपीएलआर) पद्धति को बदलने के लिए आधार दर सिस्टम लागू करने की घोषणा की थी।

बीपीएलआर सिस्टम के तहत बैंक विभिन्न श्रेणियों के कर्जदारों पर अलग-अलग ब्याज दर लागू करते थे। इससे छोटे कर्जदारों को तुलनात्मक रूप से ज्यादा ब्याज देना पड़ता था।

नए आधार दर सिस्टम के तहत अब कोई बैंक आधार दर से कम दर पर कर्ज नहीं दे पाएंगे।

प्रत्येक बैंक आधार दर की घोषणा करेंगे, ज्यादातर बैंक एक जुलाई से पहले आधार दर की घोषणा कर देंगे।

देश में कुल कर्ज का पांचवा हिस्सा वितरित करने वाला एसबीआई अपने प्रतिस्पर्धी बैंकों को ऋण बाजार में कड़ी टक्कर दे रहा है।

बाजार को एक अन्य बड़े ऋण प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक की आधार दर की घोषणा का इंतजार है, यह गुरुवार को घोषित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+