कम उम्र बताने पर ब्यूटी क्वीन ने खिताब खोया
मिस कोर्नवॉल का खिताब जितने के बाद 27 वर्षीय लॉरा एनीस मिस इंग्लैंड प्रतियोगिता में सफलता पाने की कोशिश कर रही थीं। इस प्रतियोगिता में 17 से 24 आयु वर्ग की प्रतिभागी ही हिस्सा ले सकती हैं। साथ ही यह भी जरूरी है कि ये प्रतिभागी कोर्निश में ही रहती हों, वहीं काम या पढ़ाई करती हों।
डेवॉन के प्लेमाउथ की एक शिक्षिका एनीस ने प्रतियोगिता के आयोजकों को बताया था कि उनकी उम्र 22 वर्ष है और वह साल्टाश के कोर्निश शहर में रहती हैं।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक आयोजक बेकी चैपमैन का कहना है, "मैंने नहीं सोचा था कि वह 24 वर्ष से अधिक उम्र की दिखती हैं लेकिन जब मैं अपने कार्यालय की सफाई कर रहा था तो मेरी नजर उनके द्वारा भरे गए मिस कोर्नवॉल के फार्म पर पड़ी।"
उन्होंने कहा, "उन्होंने 2006 में अपनी उम्र 22 वर्ष लिखी थी, इसके बाद 2007, 2008 और 2010 में भी उन्होंने यही उम्र बताई। यह सब बहुत अफसोसनाक था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications