वक्त बताएगा कि पाकिस्तान किस ओर मुड़ता है: प्रधानमंत्री
एयर इंडिया वन से, 29 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर अति आशावादी न होने का संकेत देते हुए कहा कि यह वक्त बताएगा कि शांति वार्ता का क्या रुख होता है।
पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम और पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक के बीच हुई मुलाकात के संदर्भ ने प्रधानमंत्री ने कहा, "पिछले सप्ताह गृह मंत्री पाकिस्तान में थे। मैं मानता हूं कि कुछ उम्मीद (पाकिस्तान के साथ वार्ता को लेकर) जरूर है।"
कनाडा में जी-20 शिखर बैठक में भाग लेने के बाद स्वदेश लौट रहे प्रधानमंत्री ने अपने विशेष विमान में संवाददाओं से कहा, "मैं पहले भी कह चुका हूं कि पाकिस्तान को लेकर हमारा रवैया यकीन करने का होना चहिए। विश्वास के साथ ही इसका आकलन भी होना चाहिए। ऐसे में वक्त बताएगा कि पाकिस्तान क्या रुख अपनाता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications