कोलकाता में मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त
कोलकाता में एक घंटे से अधिक समय तक बारिश हुई जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।
मौसम विभाग के अनुसार शहर में 72.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने बताया, "यह मानसून की सामान्य बारिश है।"
कोलकाता के दक्षिण में स्थित साउदर्न एवेन्यू, फर्न रोड और बैलीगुंगे सहित मुख्य बाजारों में बारिश का पानी भर गया जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित मानिकटला, उल्टाडांगा, बेलगाछिया में भी बारिश का पानी भर जाने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, "मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के व्यस्ततम मार्ग ए.जे.सी. बोस रोड, बाइपास पर बसों, मिनी बसों, टेक्सियों और निजी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications