सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली भूकंप
हांगकांग, 26 जून (आईएएनएस)। सोलोमन द्वीप में शनिवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.9 मापी गई है। झटके स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर 1.40 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र होनिआरा से लगभग 220 किलोमीटर दक्षिणपूर्ण में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications