सईद के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान : भारत (राउंडअप)

इस्लामाबाद/नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक से शुक्रवार को मुलाकाता की और भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। चिदंबरम ने मुंबई हमले के संदिग्ध साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया।

चिदंबरम मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाले पहले भारतीय मंत्री हैं। चिदंबरम ने इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय में मलिक के साथ आतंकवाद पर केंद्रित व्यापक बातचीत की।

चिदंबरम ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से भी मुलाकात की।

संबंधों को सामान्य बनाने का संकेत देते हुए मलिक ने रावलपिंडी के चकाला हवाई अड्डे पर जाकर निजी तौर पर चिदंबरम की अगवानी की। चिदंबरम परंपरागत सफेद कमीज और धोती में थे।

चिदंबरम का जोरदार स्वागत किया गया और उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। चिदंबरम शनिवार को दक्षेस के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मलिक के साथ बातचीत में चिदंबरम ने पाकिस्तान पर दबाव बनाया कि वह आतंकवाद पर भारत की प्रमुख चिंताओं को गंभीरता से दूर करे।

गुरुवार को प्रस्तावित विदेश सचिव स्तरीय बातचीत का आधार तैयार करते हुए चिदंबरम ने इस बात को रेखांकित किया कि भारत ने मुंबई हमले के दोषियों को कटघरे में खड़ा करने के लिए पर्याप्त सबूत दिए हैं।

चिदंबरम ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सईद के खिलाफ ठोस कार्रवाई पर जोर देते सईद खिलाफ पाकिस्तान सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए सबूत को दिखाने की मांग की, क्योंकि इस्लामाबाद ने इसके पहले सईद के खिलाफ मुकदमा चलाने में कानूनी कठिनाइयों का जिक्र किया था। चिदंबरम ने सईद की आवाज का नमूना भी मांगा।

दोनों मंत्रियों ने यह कहते हुए बातचीत शुरू की कि वे खुले दिल से मुलाकात करने जा रहे हैं।

मलिक ने चिदंबरम के इस्लामाबाद पहुंचने से पहले पाकिस्तानी संवाददाताओं से कहा था, "हम खुले दिल से मुलाकात करने जा रहे हैं।"

चिदंबरम यहां दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। सम्मेलन शनिवार को आयोजित है।

इस्लामाबाद जाने से पहले चिदंबरम ने साफ किया था कि वह आतंकवाद और हाफिज सईद पर मुकदमा चलाने के लिए नई दिल्ली की मांग सहित कई सारे मुद्दों पर मलिक के साथ चर्चा करेंगे। सईद मुंबई हमले का कथित साजिशकर्ता है।

इसके पहले गृह सचिव जी.के.पिल्लै ने संवाददाताओं से कहा था, "बातचीत के दौरान हाफिज सईद का मुद्दा उठाया जाएगा।"

चिदंबरम के पहुंचने के पहले मलिक ने कहा था हाफिज सईद के मामले में "हम भारतीयों को संतुष्ट करेंगे।"

इसके पहले पाकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले चिदंबरम ने पाकिस्तान के साथ खुाफिया जानकारी साझा करने से असहमति जताई थी। टीवी चैनल, टाइम्स नाउ से नई दिल्ली में उन्होंने कहा, "मैं इस बारे में स्पष्ट नहीं हूं कि उनके खुफिया आदान-प्रदान का क्या मतलब है।" चिदंबरम वहां पाकिस्तानी आंतरिक मंत्री रहमान मलिक के साथ वार्ता करेंगे।

चिदंबरम मुंबई हमले के संदर्भ में भारत-पाकिस्तान के बीच खुफिया अदान-प्रदान की संभावना के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

चिदंबरम ने कहा कि यदि पाकिस्तान अपने यहां सक्रिय अराजक तत्वों की गतिविधियों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान चाहता है तो इसका स्वागत है। लेकिन यदि इसका मतलब यह है कि भारत पाकिस्तानी धरती पर रची जा रही आतंकी साजिश के बारे में खुफिया जानकारी साझा कर रहा है तो इससे हमारी पूरी खुफिया जानकारी नष्ट हो जाएगी।

चिदंबरम ने कहा, "कई सारे आतंकी हमले पाकिस्तानी धरती से पैदा हुए हैं। भारत कई देशों के साथ खुफिया जानकारी साझा करता है, लेकिन पाकिस्तान के साथ खुफिया जानकारी साझा करने में और अन्य देशों के साथ खुफिया जानकारी साझा करने में फर्क है।"

पाकिस्तान भारत से संबंधित आतंकी हमलों के बारे में खुफिया जानकारी साझा करने के लिए दबाव बना रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+