टोरंटो में मनमोहन का व्यस्त कार्यक्रम

फ्रैंकफर्ट, 25 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह टोरंटो में शनिवार और रविवार को जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर कई सारे द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। सिंह जिन नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, उनमें ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और जापान के प्रधानमंत्री नाओटो कान के नाम शामिल हैं।

प्रधानमंत्री टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह 10.30 बजे पहुंचेंगे (भारतीय समयानुसार शाम आठ बजे) और केमरान व फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के साथ दो द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।

जी-20 के रात्रिभोज के बाद सिंह ब्रिक (ब्राजील, रूस और चीन) देशों के अन्य नेताओं से भी मुलाकात करने वाले हैं।

मनमोहन सिंह के लिए रविवार का दिन भी व्यस्तताओं भरा होगा। जी-20 शिखर सम्मेलन के सामान्य सत्र का उद्घाटन करने के अलावा सिंह जापानी प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी बैठक करेंगे। अंत में सम्मेलन के मेजबान और कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के साथ गुफ्तगूं करेंगे।

यहां तक कि सोमवार को स्वदेश लौटने से पहले भी प्रधानमंत्री सिंह कनाडाई संसद सदस्यों के साथ तथा ओनटारियो विधानसभा के सदस्यों के साथ मुलाकातों का दौर शुरू करेंगे। इनमें से कई विधायक भारतीय मूल के हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+