ब्राजील में सड़क हादसा, 10 मरे
साओ पॉलो, 26 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के साओ पॉलो शहर में दो कारों के एक ट्रक से टकरा जाने से एक गर्भवती महिला सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार राजमार्ग पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस्पात की कॉइल से लदा एक ट्रक सड़क पर पलट गया था। चंद मिनट बाद ही दोनों कारें उसी पलटे हुए ट्रक से जा टकराईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications