अमेरिकी ड्रोन हमले में 4 मरे
इस्लामाबाद, 26 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक कबायली इलाके में शनिवार तड़के अमेरिका द्वारा किए गए संदिग्ध ड्रोन हमले में कम से कम चार लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार समाचार चैनल 'डॉन न्यूज' के मुताबिक उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली इलाके मीरनशाह से लगभग 30 किलोमीटर दूर मीर अली क्षेत्र में एक मकान को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया था।
गौरतलब है कि उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली इलाके में अमेरिका द्वारा आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों पर आए दिन ड्रोन हमले होते हैं। कबायली इलाकों को तालिबान और अलकायदा के आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications