चिकित्सा सुविधाओं पर 1200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे : मंत्री
चिकित्सा मंत्री शनिवार को अलवर जिले के तिजारा में आयोजित जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्राम स्तर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है। सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूर-दराज क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों को भी मिल सकें इसके लिए अधिकारियोंको निर्देश दिए गए है।
उन्होंने कहा कि विकास कायरे में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जा रही है और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ करने के लिए 1200 करोड रुपये की राशि खर्च की जाएगी जिसमें से 200 करोड़ रुपये अकेले अलवर जिले में खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि तिजारा क्षेत्र में 33/11 केवी क्षमता के 15 विधुत सब स्टेशन स्वीकृत हुए हैं जिनमें तिजारा में 8 व टपूकडा में 7 स्थापित होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications