लाहौर में दोहरा बम विस्फोट, 6 घायल
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि पहला विस्फोट जैतून प्लाजा में हुआ और दूसरा विस्फोट यासिर मार्ग पर हुआ। समझा जाता है कि जैतून प्लाजा में स्थित कई सारी सीडी की दुकानों को निशाना बनाया गया था, क्योंकि आतंकियों ने कई बार उन्हें कारोबार बंद करने की धमकी दी थी।
आतंकियों ने विस्फोट करने के पांच मिनट पहले स्थानीय प्रशासन को चेतावनी दी थी। उसी मार्ग पर मुख्यमंत्री निवास, राज्यपाल निवास और प्रांतीय विधानसभा की इमारतें भी हैं।
बचाव दल और बम निरोधक दस्ते के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications