भारत चाहता है कि एनएसजी की रियायत जारी रहे
टोरंटो, 26 जून (आईएएनएस)। भारत न सिर्फ यह चाहता है कि पाकिस्तान जैसे गैर सदस्य देश को प्रौद्योगिकी देने के दौरान 46 सदस्यीय परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के दिशानिर्देश पारदर्शी हों, बल्कि वह यह भी उम्मीद रखता है नई दिल्ली को एनएसजी द्वारा दी गई रियायत बरकरार रहे।
शनिवार को जब एक शीर्ष भारतीय अधिकारी से पाकिस्तान को चीन से मिल रहे दो और परमाणु रिएक्टरों के बारे में पूछा गया तो उसने कहा, "हमें उम्मीद है कि जब एनएसजी गैर सदस्य देशों के लिए प्रौद्योगिकी देने का निर्णय लेगा तो वह उसमें पारदर्शिता बरतेगा और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पालन करेगा।"
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एनएसजी की पांच दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर शुक्रवार को जारी हुए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अधिकारी ने कहा कि यह जानना सुखद है कि एनएसजी का 46 सदस्यीय समूह भारत के साथ काम करने को इच्छुक है।
अधिकारी ने चीन द्वारा हाल में की गई उस पुष्टि पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उसने कहा था कि उसने चाइना नेशनल न्युक्लियर कॉर्प द्वारा पाकिस्तान के चाशामा में दो और परमाणु रिएक्टर के निर्माण के वित्तपोषण हेतु पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications