गाजियाबाद में सड़क हादसे में 8 की मौत
पुलिस के मुताबिक यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंट्रल गंगा कनाल ब्रीज पर उस वक्त हुआ जब मैक्सी कैब गलत दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बस से टकरा गई।
पीड़ित गढमुक्ते श्वर में एक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर लौट रहे थे। आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लगभग एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलीस अधीक्षक एम. एम. बेग ने बताया, "अधिकांश घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई। एक व्यक्ति अभी गंभीर है। उसे मेरठ चिकित्सा कॉलेज भेजा गया है।"
उन्होंने कहा, "हमने बस को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर भाग गया। हम उसकी तलाश कर रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
पुलिस ने बताया है कि मृतकों में अभी तक चार की ही पहचान हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications