दिल्लीवासियों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को शानिवार को भी गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने हालांकि हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में शनिवार शाम तक हल्की बारिश होने या फिर धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है।"
दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। शहर का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस वर्ष के औसत तापमान से दो डिग्री नीचे है।
दिल्ली में शुक्रवार को मानसून से पहले की बारिश होने से तापमान नीचे चला गया था। मानसून 29 जून तक पहुंचने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications