जाति आधारित जनगणना पर सपा करेगी संसद में हंगामा
लोकसभा में सपा के मुख्य सचेतक शैलेंद्र कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जाति आधारित जनगणना पर सरकार जल्द यदि कोई फैसला नहीं लेती है तो हम संसद नहीं चलने देंगे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन आरंभ कर देंगे।"
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि जाति आधरित जनगणना कराने के अपने आश्वासन को वह पूरा नहीं कर रही है।
ज्ञात हो कि जाति आधारति जनगणना के मुद्दे पर हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंत्री समूह (जीओएम) को सौंप दिया गया था।
संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जुलाई महीने में आरंभ होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले जीओएम संभवत: अपनी रिपोर्ट सौंप देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications