अफ्रीकी नेताओं के साथ बैठक करेंगे ओबामा
टोरंटो, 26 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आजादी की 50वीं वर्षगांठ मना रहे अफ्रीकी देशों के नेताओं के साथ अगस्त में एक बैठक करेंगे। यह जानकारी एक प्रशासनिक अधिकारी ने दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा, जिनके पिता केन्या के थे ने यहां जी-आठ देशों की शिखर बैठक में यह घोषणा की।
ओबामा ने कहा, "अगस्त में मैं 49 का हो जाऊंगा।" उन्होंने कहा कि उनके पिता अमेरिका में अध्ययन के लिए आने वाले अफ्रीकियों की पहली पीढ़ी में से थे।
इस बैठक में अफ्रीकी महाद्वीप के भविष्य पर चर्चा होगी और इसमें सुरक्षा, युवा और समाजिक मसलों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications