आतंकवाद से लड़ने के लिए क्षेत्रीय सहयोग जरूरी : जरदारी
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के आंतरिक मंत्रियों/गृह मंत्रियों के साथ ऐवान-ए-सद्र में एक बैठक के दौरान जरदारी ने कहा, "दक्षिण एशियाई क्षेत्र को आतंकवाद और उग्रवाद से मुक्त कराने के लिए रणनीतियों को लागू करने और ईमानदारी से प्रयास करने की राष्ट्रीय और सामूहिक जिम्मेदारी है।"
जरदारी ने कहा, "हर आतंकी घटना ने आतंकवाद के मुद्दे की गंभीरता का हमें एहसास कराया है। आतंकवाद राष्ट्रीय सीमाओं और जातीयता, धर्म तथा सभ्यता के विचारों से आगे निकल चुका है।" जरदारी ने पाकिस्तान के रूख को दोहराते हुए कहा कि उनका देश हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है, चाहे वह कही भी क्यों न हो।
जरदारी ने कहा कि आतंकवाद के दोषियों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने के लिए आरोप-प्रत्यारोप में शामिल होने के बदले सभी देशों को एकजुट होना चाहिए।
जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकी दिमाग से लड़ने की एक दीर्घकालिक रणनीति के हिस्से के रूप में शिक्षा क्षेत्र में सुधार की एक योजना तैयार की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications