बिहार में गर्मी और उमस बरकरार

पटना, 26 जून (आईएएनएस)। पटना सहित राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। एक दिन पूर्व बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी परंतु शनिवार को तपिश भरी धूप ने लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास करा दिया।

पटना में शनिवार सुबह तापमान 27़ 7 डिग्री सेल्सियस, गया का 27़ 3, भागलपुर का 28़ 6 तथा पूर्णिया का 26़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पिछले चौबीसे घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 35़ 8 डिग्री सेल्सियस, गया का 34़1, भागलपुर का 36़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया, "राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे तथा कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+