आंध्रप्रदेश में स्वाइन फ्लू से 4 मरे, 23 संक्रमित
स्वाइन फ्लू से सबसे ज्यादा तीन मौतें पिछले 10 दिनों में हुई हैं। मानसूनी बारिश शुरू होने से स्वाइन फ्लू वायरस का असर बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि लोग चिकित्सकों की सलाह के बिना इस बीमारी से रोकथाम करने वाली दवाएं न लें।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य सचिव पी. वी. रमेश ने कहा, "लोग चिकित्सकों की सलाह के बाद ही दवाइयों का सेवन करें।"
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम और चिकित्सकीय मदद पाने के लिए लोग 104 नंबर पर मोबाइल स्वास्थ्य सेवा और 1056 टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 17 जिला अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के उपचार के इंतजाम किए गए हैं, 11 शिक्षण अस्पतालों और 28 निजी अस्पतालों में भी इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के चलते 54 लोगों की मौत हुई है और करीब 800 लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं।
स्वाइन फ्लू का पहला मामला हैदराबाद हवाईअड्डे पर ही 16 मई 2009 को सामने आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications