और लोगों पर मुकदमा चलाए पाकिस्तान : चिदंबरम (लीड-1)

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक के साथ शुक्रवार की रात जोरदार मुलाकात के बाद चिदंबरम ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "हम समझते हैं कि मुंबई हमले के पीछे अधिक लोगों का हाथ था, इसलिए और अधिक लोगों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।"

चिदंबरम ने कहा, "पाकिस्तान सरकार के साथ इस मुद्दे को उठाया गया है और मैं रहमान मलिक के साथ मुलाकात के परिणाम को लेकर सकारात्मक रहना चाहता हूं।"

मुंबई हमले पर पाकिस्तानी धरती पर किसी भारतीय नेता द्वारा दिया गया यह सर्वाधिक कटु बयान है। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान पर चिदंबरम के बयान का कुछ मर्यादित असर होगा।

मलिक ने संवाददाओं से कहा, "जो हमें चर्चा करनी चाहिए थी, हमने वही चर्चा किया है। आतंकवाद पर जोरदार हमले का विचार है। हम भारत को विश्वास में लेंगे।"

पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने चिदंबरम के साथ अलग मुलाकात की। उन्होंने भारत को आश्वस्त किया कि उनका देश आतंकियों के खिलाफ पूरी ताकत के साथ पेश आएगा।

कुरैशी ने कहा कि आतंकी भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत को पटरी से उतरना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "हम स्वयं आतंकवाद से पीड़ित हैं। हमें अपने सामूहिक दुश्मन को पराजित करने के लिए हाथ मिलाना चाहिए।"

चिदंबरम ने मलिक के साथ हुई चर्चा के बारे में कुछ भी नहीं बताया।

चिदंबरम ने पाकिस्तान में मुंबई हमले से संबंधित मुकदमे के बारे में कहा, "हमें पता है कि मुंबई हमले के लिए सात लोगों पर मुकदमा चलाया जा रहा है। यह मुकदमा कब तक चलेगा, यह पाकिस्तान को बताना है।"

चिदंबरम ने कहा, "जो कुछ अनावश्यक था, उसके बारे में मैंने मलिक को अवगत कराया और जो कुछ आवश्यक था, उसके बारे में उन्होंने अवगत कराया।"

चिदंबरम ने आगे कहा, "हमने आपस में सीधे बातचीत की और मुझे विश्वास है कि इस बैठक का कुछ अच्छा परिणाम सामने आएगा। इसलिए हम सकारात्मक बने रहें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+