मजबूरी में की गई मूल्य वृद्धि : कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने यहां कहा, "निश्चितरूप से खास मजबूरियां रही होंगी। कोई भी सरकार बदनाम होना नहीं चाहती।" लेकिन द्विवेदी ने उस मजबूरी को नहीं बताया, जिसने सरकार को पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के लिए मजबूर किया।
अतीत में कांग्रेस ने महंगाई पर चिंता जाहिर की थी और उसने इस मुद्दे पर पार्टी की कार्यसमिति में चर्चा की थी।
कांग्रेस ने कहा है कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि करने के पीछे जरूर मजबूरी रही होगी, लेकिन सरकार को यह सुनिश्चित कराना चाहिए कि वंचित वर्गो पर इसके प्रभाव को यथासंभव कम किया जाएगा।
ज्ञात हो कि विपक्षी पार्टियों ने महंगाई के विरोध में भारत बंद की योजना बनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications