कोका कोला संयंत्र में विस्फोट, 2 मरे
भुवनेश्वर से लगभग 50 किलोमीटर दूर खोरदा कस्बे में हिन्दुस्तान कोका कोला बीवरेजज संयंत्र में शुक्रवार को यह हादसा हुआ।
खोरधा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक बी. के. जेना ने आईएएनएस को बताया कि विस्फोट में घायल दो कामगारों की मौत कटक शहर के श्रीराम चंद्रा भंज मेडिकल कॉलेज में हो गई।
जेना ने बताया कि घटना के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications