बिहार में सड़क हादसा, 10 मरे
पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह सात बजे की है। बस पटना से गया जा रही थी। कोल्हाचक गांव के समीप चनाटी मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की बस के साथ सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
मसौढ़ी अनुमंडल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को मसौढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों में 15 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications