40 लाख डॉलर में बिका सोने का सिक्का
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्पेन के व्यापारी ओरो डिरेक्ट ने यह कीमत अदा की।
गौरतलब है कि दुनिया के सबसे बड़े सिक्के की नीलामी में 10 लोगों को शामिल किया गया था। ओरो डिरेक्ट ने लिखित रूप से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी जबकि पांच अन्य प्रतिभागियों ने फोन के माध्यम से इस नीलामी में हिस्सा लिया।
इस सिक्के के असली मालिक आस्ट्रिया की विनिवेश प्रबंधन कंपनी के आयुरो वोन वेल्सबाह थे। यह कंपनी मई 2010 में दिवालिया घोषित हो गई थी।
सोने के सिक्के को वर्ष 2007 में कनाडा में बनाया गया था जिसमें सोने की शुद्धता 99.99 फीसदी है। सिक्के को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications