पाक सेना में शामिल होंगे 3 एफ-16
इस्लामाबाद, 26 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी वायु सेना में शनिवार को तीन और एफ-16 लड़ाकू विमानों को शामिल किया जाएगा।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि समझौते के पहले चरण में अमेरिका पाकिस्तानी वायु सेना को तीन एफ-16 विमान सौंपेगा। इसके बाद पाकिस्तानी पायलट इस विमान को पाकिस्तान लाएंगे।
वैसे अमेरिका इन विमानों को औपचारिक रूप से रविवार को एक समारोह में पाकिस्तान को सौंपेगा। दूसरे चरण में अमेरिका की ओर से अगले एक या दो महीने में पांच विमान सौंपे जाएंगे। इस साल के आखिर तक पाक वायु सेना में कुल 18 एफ-16 विमान शामिल किए जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications