फीफा विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका में फ्लू की चेतावनी
जोहांसबर्ग, 26 जून (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे फीफा विश्व कप- 2010 के दौरान यहां आ रहे हजारों फुटबाल प्रेमियों को देखते हुए अगले कुछ सप्ताह के भीतर फ्लू फैलने की चेतावनी जारी की गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक संचारी रोगों के राष्ट्रीय संस्थान के अनुसार जाड़े के दौरान अगले दो या तीन सप्ताह के भीतर फ्लू के मामलों में वृद्धि होने की संभावना है। गौरतलब है कि फीफा विश्व कप 11 जुलाई तक चलेगा।
संस्थान की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि वर्तमान में फ्लू के मामले कम और सामान्य के बीच हैं। दक्षिण अफ्रीका में मौसमी इनफ्लूएंजा ए और इनफ्लूएंजा बी वायरसों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
संस्थान के मुताबिक गर्भवती महिलाओं, फेफड़े और दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों के साथ ही मधुमेह और एचआईवी से ग्रसित लोगों के लिए खास तौर पर चेतावनी जारी की गई है।
इस तरह की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को जल्द ही दवा दी जाएगी। दवा लेने के 10 दिन के भीतर यह अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications