दक्षिण अफ्रीकी सीमा के पास मुंबई हमले का संदिग्ध गिरफ्तार (लीड-1)

समाचार पत्र 'द हेराल्ड' ने खबर दी है कि जिंबाब्वे पु़लिस ने कहा है कि 33 वर्षीय इमरान मोहम्मद 2008 के मुंबई हमले में वांछित है। उसे जिंबाब्वे की बेटब्रिज सीमा चौकी के पास गिरफ्तार किया गया।

रेडिया फ्रांस इंटरनेशनल (आरएफआई) ने हेराल्ड के हवाले से कहा है कि वह एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक 33 वर्षीय चौधरी परवेज अहमद के साथ था।

दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने हालांकि इस बात से इंकार किया है कि इस गिरफ्तारी का आतंकवाद से कुछ लेना-देना है।

दक्षिण अफ्रीकी प्रेस एजेंसी ने खबर दी है कि दक्षिण अफ्रीकी पुलिस अधिकारी विश नैदू ने कहा कि दो पाकिस्तानियों को अनधिकृत प्रवासी होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, न कि आतंकवादी होने के नाते।

इमरान के पास फर्जी केन्याई पासपोर्ट था और दोनों पाकिस्तानी संभवत: सऊदी अरब से तंजानिया होते हुए जिंबाब्वे आए थे।

इसके पहले दक्षिण अफ्रीकी रेडियो ने कहा था कि उनमें से कम से कम एक व्यक्ति आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता की वजह से इंटरपोल द्वारा वांछित है।

समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि दोनों ने सप्ताह भर पहले जिंबाब्वे के साथ लगे बेटब्रिज सीमा के रास्ते दक्षिण अफ्रीका में प्रवेश करने की कोशिश की थी।

हेराल्ड ने एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से कहा है, "उन दोनो को हरारे में हिरासत में रखा गया है और जांच जारी है।"

जिंबाब्वे से सटी दक्षिण अफ्रीकी सीमा बहुत ही असुरक्षित है, लेकिन फुटबाल विश्व कप के मद्देनजर फिलहाल वहां सुरक्षा चुस्त की गई है।

जिंबाब्वे पुलिस के प्रवक्ता वायने बुजीजेना ने कहा है कि मामले की जांच जारी है, लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा कि दोनों विश्व कप के लिए खतरा थे या नहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+