विस्फोटक लेकर कराची जा रहे जहाज की जांच होगी

एक तटरक्षक कमांडेंट ने बताया कि जहाज के बारे में रक्षा, विदेश और गृह मंत्रालय को सूचना दे दी गई है। इस जहाज पर राकेट लांचर, बम और एंटी-एयरक्राफ्ट गन पाए गए हैं।

सुरक्षा दल के कप्तान ने बताया कि दस्तावेजों के मुताबिक लाइबेरिया के इस जहाज 'एगन ग्लोरी' पर माल की लदाई लाइबेरिया के मोनरोबिया बंदरगाह पर की गई थी।

यह जहाज भारत पहुंचने से पहले चिटगांव के कॉक्स बाजार बंदरगाह पर कुछ कारें उतारने के लिए रुका था। इस जहाज को यहां से कराची जाना था।

अधिकारियों ने बताया कि जहाज का कप्तान ग्रीक का है और चालक दल के अन्य 19 सदस्य रोमानिया, युक्रेन और ग्रीक के हैं।

कुल 152.35 मीटर लंबे इस मालवाहक जहाज का कुछ समान कोलकाता में उतारे जाने की संभावना है। यह जहाज फिलहाल शुक्रवार दोपहर से बंगाल की खाड़ी में रोका गया है।

जब यह जहाज सागर द्वीप पर पहुंचा तो एक पायलट ने जहाज को जांच के लिए रोका। पायलट ने जब जहाज के माल के बारे में कप्तान से पूछा तो कप्तान ने कहा कि कंटेनर और कारों के अलावा इसमें सैन्य सामग्री लदी है जिसमें ग्रेड वन का विस्फोटक भी शामिल है।

तटरक्षक बल के अधिकारियों ने कहा, "बंदरगाह अधिकारियों ने जब नौसेना, सीमा शुल्क विभाग और तटरक्षक दल के अधिकारियों के साथ जहाज की जांच की तो उन्हें इस पर गोलाबारूद और साधारण हथियारों के साथ राकेट लांचर, बम और एंटी एयरक्राफ्ट गन जैसे हथियार भी मिले, इन हथियारों को ले जाने के लिए किसी तरह की जरूरी दस्तावेजी कार्रवाई नहीं की गई है।"

जहाज को हुगली नदी के करीब डायमंड हार्बर में पकड़ा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+