मनमोहन सिंह टोरंटो पहुंचे

टोरंटो पहुंचने के पहले प्रधानमंत्री के विशेष विमान एयर इंडिया वन ने फ्रैंकफर्ट में रातभर तकनीकी पड़ाव डाला था।

अधिकारियों ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान मनमोहन सिंह का व्यस्त कार्यक्रम है। वह 29 जून की देर शाम नई दिल्ली लौटेंगे। लौटते समय भी उनका विमान फ्रैंकफर्ट में रातभर रुकेगा।

टोरंटो में सिंह का अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित विश्व के कई नेताओं से वार्ता का भी कार्यक्रम है।

ओबामा से मुलाकात के पहले सिंह ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और जापान के नए प्रधानमंत्री नआतो कान से भेंट करेंगे।

बाद में जी-20 के रात्रिभोज के उपरांत उनका ब्रिक देशों के ब्राजील, रूस और चीन के नेताओं के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है।

जी-20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उपस्थित होने के अलावा सिंह का जापान के प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। अंत में वह कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के साथ मुलाकात करेंगे।

सोमवार को भारत रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री सुबह में कनाडा की संसद और ओंटारियो प्रांतीय असेंबली के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इनमें से अधिकांश भारतीय मूल के हैं। फ्रैंकफर्ट में रात में ठहरने के बाद मनमोहन सिंह मंगलवार देर नई दिल्ली वापस लौटेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+