मेक्सिको में 6 तस्कर मारे गए
मेक्सिको सिटी, 26 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको में सैनिकों ने मादक पदार्थो के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर छह तस्करों को मार गिराया जबकि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मुठभेड़ सीमा शुल्क कार्यालय के निकट मातामोरोस से ब्रोनसविले जाने वाली सड़क पर हुई। नियमित जांच के दौरान सैनिकों को तस्कारों के गिरोह का पता चला।
मुठभेड़ के बाद सैनिकों ने तीन ट्रकों को जब्त कर लिया है तथा साथ ही दो एम4 राइफल और एके 47 बरामद किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications