इंडोनेशिया में नाइट क्लब में आग, 11 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्वी जावा प्रांत के बीयुंग जिले में 'रेडबॉक्स' नाइट क्लब में आग लग गई।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रियादी कारदोनो ने बताया कि अब तक सात शव बरामद किए गए हैं और चार लोगों का शव अभी भी मलबे में फंसा हुआ है।
पुलिस प्रमुख ने बताया, "इस दुर्घटना में बहुत लोग घायल हुए हैं। नाइट क्लब इमारत की दूसरी मंजिल पर है जिससे लोगों को भागने में काफी कठिनाई हुई।"
उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications