अफगानिस्तान में मुठभेड़, 10 आतंकवादी ढेर
काबुल, 26 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिण-पश्चिम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पािकस्तानी नागरिकों और एक पुलिस कमांडर सहित 10 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार प्रांत के पुलिस प्रमुख अब्दुल जब्बार पोरदीली ने बताया कि मुठभेड़ निमरोज प्रांत में शुक्रवार तड़के हुई। करीब 60 आतंकवादियों ने चखानसोर में एक पुलिस चौकी पर हमला कर दिया था। इसके बाद मुठभेड़ आरंभ हुई।
पुलिस प्रमुख ने बताया कि मुठभेड़ तीन घंटे तक चली जिसमें 10 आतंकवादी मारे गए जबकि एक पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गए।
गौरतलब है कि तालिबान की तरफ से इस हमले के बारे में कोई बयान नहीं आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications