भाजपा मंत्री के घर प्रवचन सुनने पहुंचे नीतीश
पीएचईडी मंत्री चौबे के घर पर पिछले एक सप्ताह से महात्माओं द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का चल रहे प्रवचन कार्यक्रम के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भी पहुंच गये। इस मौके पर राज्य के कई और मंत्री भी वहां उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने हालांकि इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिर्फ इतना कहा कि वे यहां प्रवचन (कथा) सुनने आए हैं, इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नीतीश कुमार की विश्वास यात्रा में भाजपा नेता एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी शामिल हुए थे।
ज्ञात हो कि गुजरात से मिली कोसी बाढ़ प्रभावितों की राहत राशि लौटा देने के बाद भाजपा और जद (यू) में दूरी बढ़ गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications