प्रधानमंत्री बताएं कब कम होंगी कीमतें: भाजपा
पार्टी के महासचिव धर्मेद्र प्रधान ने पत्रकारों से कहा, "मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी भविष्य में महंगाई कम होने का बयान देने के बजाय हमें यह बताएं कि महंगाई कब कम होगी।"
केंद्र सरकार द्वारा ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले की आलोचना करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि हमें तारीख बताई जाए कि महंगाई किस दिन कम होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा, "हम इस बढ़ोतरी की कड़ी निंदा करते हैं।"
केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले एक मंत्रियों के आधिकारिक समूह की बैठक में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत को नियंत्रण मुक्त करके बाजार के अनुरूप कीमत पर बेचने का फैसला किया गया था जिसके चलते पेट्रोल की कीमत में 3.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मंत्रियों के समूह ने डीजल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर, केरोसीन के दाम में 3 रुपये लीटर और रसोई गैस की कीमत में 35 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications