छात्रों के बनाए उपग्रह को प्रक्षेपित करेगा इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक सचिव वी.एस.हेज ने कहा, "उपग्रह का निर्माण छात्रों द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले इसका परीक्षण किया जाएगा। इसे प्रक्षेपण में शामिल किया जा सकता है।"
एसआरएम विश्वविद्यालय में आयोजित भारतीय युवा विज्ञान कांग्रेस (आईवाईएससी) के दूसरे संस्करण से इतर संवाददाताओं से चर्चा में उन्होंने यह भी कहा कि इसरो शीघ्र ही एक मानचित्रण उपग्रह काटरेसेट को प्रक्षेपित करेगा।
स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन वाले जीएसएलवी की अप्रैल की उड़ान की विफलता के बारे में पूछे जाने पर हेज ने कहा कि विफलता का विश्लेषण करने वाली समिति उसके कारणों पर विचार कर रही है। समिति के शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट पेश करने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications