जी-8 का गरीब देशों के लिए 7.3 अरब डॉलर का वादा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हार्पर ने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक औद्योगिक देशों के नेताओं ने पांच अरब डॉलर देने का वादा किया जबकि न्यूजीलैंड, नार्वे तथा बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने 2.3 अरब डॉलर देने का वादा किया।
उन्होंने कहा कि यह वादा एक ऐतिहासिक प्रतिबद्धता है। विकासशील देशों की महिलाएं और अधिक परेशान नहीं होंगी तथा गर्भ और बच्चों के जन्म के कारण और अधिक मौतें नहीं होंगी।
अपने पुराने वादों को पूरा नहीं करने और माताओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और संयुक्त राष्ट्र द्वारा मांगी गई 24 अरब डॉलर की रकम में कमी के लिए सहायता समूहों ने जी-8 की आलोचना की।
हार्पर ने स्वीकार किया कि पिछले दो वर्षो की आर्थिक मंदी ने धनी देशों द्वारा बजट में कमी के फैसले में भूमिका निभाई। उन्होंने जोर दिया कि अन्य स्रोतों में स्थानांतरित करने के बजाय नए वादे में पूरा धन आएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications