हरियाणा में सम्मान की खातिर एक और हत्या

पुलिस के मुताबिक मृत व्यक्ति की पहचान अनूप कुमार के रूप में हुई है। वह एक स्थानीय स्कूल में कम्प्यूटर ऑपरेटर था।

वह गुरुवार रात यहां नीलकंठ होटल में पहुंचा था। होटल के कर्मचारियों को शुक्रवार को होटल के कमरे में उसका खून से लथ-पथ शव मिला।

अनूप के पिता चितेश्वर प्रसाद ने पुलिस को लिखवाई एक शिकायत में अपने बेटे के ससुर पर उसकी हत्या करवाने का आरोप लगाया है।

मामले के जांच अधिकारी पंकज नेन ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "मृतक के पिता के बयान के आधार पर हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है। हमारी जांच जारी है और हम बहुत जल्दी अभियुक्त को पकड़ लेंगे। हमें थोड़ा समय चाहिए, इस समय इसे सम्मान की खातिर हुई हत्या करार देना जल्दबाजी होगी।"

उन्होंने कहा, "अनूप की हत्या तेज धारदार हथियार से हुई है। हम मामले को सुलझाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ले रहे हैं।"

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनूप ने पिछले साल नवंबर में जयपुर की रहने वाली रूबीना से विवाह किया था। रूबीना के अभिभावक इस विवाह के लिए तैयार नहीं थे।

सूत्रों का कहना है कि रूबीना के पारिवारिक सदस्य अनूप पर इस्लाम धर्म ग्रहण करने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी हत्या कर दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+