मूल्यवृद्धि के खिलाफ उप्र में भाजपा का प्रदर्शन

लखनऊ, 26 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के केंद्र सरकार के फैसले और राज्य सरकार द्वारा स्थानीय निकायों के चुनावों में राजनीतिक दलों के हिस्सा लेने पर रोक लगाने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं हिरासत में लिया गया जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और लखनऊ से सांसद लालजी टंडन, प्रदेश भाजपा प्रमुख सूर्य प्रताप शाही और राज्यसभा सदस्य कलराज मिश्र समेत कई नेताओं ने गोमती नदी के किनारे स्थित शहीद स्मारक से राज्य विधानसभा तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

स्थानीय प्रशासन ने उन्हें आगाह किया था कि वे विधानसभा के पास प्रदर्शन नहीं कर सकते क्योंकि राज्य सरकार ने इस पर रोक लगाई है।

सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब पुलिस के अवरोधक पार करने की कोशिश की तो उन्हें पानी की बौछार करके पीछे धकेल दिया गया।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि टंडन, शाही और मिश्रा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करके पुलिस लाइन लाया गया जहां उन्हें हिरासत में रखा गया और थोड़ी देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

टंडन ने कहा, "कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने साबित कर दिया कि वह आम आदमी के लिए कुछ नहीं कर रही है, आम जनता पहले ही जरूरी चीजों की महंगाई से त्रस्त थी ऐसे में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करके सरकार ने उसकी कमर तोड़ दी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+