ब्रिटेन की जेल में सांपों का खौफ
लंदन, 26 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन की एक जेल में सांपों ने धावा बोल दिया है। ये सांप धूप सेंकने के लिए जेल की दीवारों पर लटक जाते हैं।
समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक दक्षिणपश्चिम इंग्लैंड की वर्नी जेल में एक जहरीले गेहुंअन सांप ने एक कैदी को काट लिया था।
जेल के सुरक्षाकर्मियों ने वहां रहने वाले 600 कैदियों को सांपों की मौजूदगी के प्रति आगाह कर दिया है
सांप के काटने का शिकार बने एक कैदी का कहना है कि जब नन्हा सा सांप उसकी ओर बढ़ रहा था तो उसे उसे मामूली केचुआ समझा। कैदी को सांप के काटने के बाद ही इस बात एहसास हुआ कि वह दरअसल एक नन्हा गेहुंअन सांप था जो अपनी मां के साथ बढ़ा चला आ रहा था।
गेहुंअन सांप का काटना बहुत घातक होता है और इसके तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications