मकान की दीवार ठहने से 3 बच्चों की मौत
जयपुर, 26 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के बारा जिले के अंता कस्बे में शनिवार दोपहर एक मकान की एक दीवार ढह जाने के कारण तीन बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार अंता में भाया की बाड़ी में दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे हुए इस हादसे में जीतू, फूलचंद व मांगी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल सात लोगों में बादाम बाई और उसके तीन माह के शिशु नानूराम तथा कृष्णा और उसकी पुत्री प्रेम को बारां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि रामचरण और राकेश का अंता के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इस मकान में मेहताब सिंह और उसका परिवार रहता था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications