पुरी में संपन्न हुआ स्नान पर्व

पुरी, 26 जून (आईएएनएस)। मंदिरों के शहर पुरी में शनिवार को तीन देवताओं का वार्षिक स्नान पर्व संपन्न हो गया। हजारों श्रद्धालु इस स्नान पर्व के गवाह बने।

इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रह समारोह के साथ मंदिर से बाहर स्नान मंडप में लाए गए, जहां श्रद्धाभाव के साथ उन्हें स्नान कराया गया।

स्नान यात्रा में देवताओं को मंदिर के कुएं के सुगंधित जल से भरे 108 घड़ों से स्नान कराया जाता है। वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव से पहले यह पर्व संपन्न होता है। इस साल 13 से 21 जुलाई तक रथ यात्रा का आयोजन होगा।

रथ यात्रा में 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर से तीन देवता लकड़ी के सुसज्जित रथों में वार्षिक यात्रा करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+