न्यूजीलैंड में हत्या के मामले में भारतीय हिरासत में
ऑकलैंड, 26 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में एक महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की हत्या के आरोपी भारतीय फल विक्रेता को हिरासत में भेज दिया गया है। उसे अगले महीने अदालत में दोबारा पेश किए जाने के लिए कहा गया है।
एना और उसकी मां रवनीत संघा की हत्या का आरोप लगने के बाद से 23 वर्षीय दीपक नागपाल शुक्रवार को दूसरी बार तौरांगा जिला अदालत में उपस्थित हुआ था।
न्यायाधीश थॉमस इन्ग्रेम ने नागपाल को हिरासत में रखने और 16 जुलाई को अदालत में पेश करने का आदेश दिया। इससे पहले तौरांग जिले में स्थित रवनीत के घर में उसका शव पाए जाने के पांच दिन बाद उसे 11 जून को अदालत में पेश किया गया था। पुलिस की गहन तलाशी के बावजूद एना का शव अगले 20 घंटे तक नहीं मिल सका था।
रवनीत के 37 वर्षीय पति देव संघा घटना के समय एक व्यवसाय के सिलसिले में भारत में थे। उनका कहना है कि हो सकता है कि ये हत्याएं पैसों के लिए की गई हों।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications