भारत, पाक एकजुट हो करें आतंकवाद का मुकाबला : कुरैशी (लीड-1)
पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक से केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम की मुलाकात के एक दिन बाद कुरैशी ने समाचार चैनल टाइम्स नाउ से कहा, "मेरे विचार से आतंकवाद के समान शत्रु को हराने के लिए हमें एकजुट होना चाहिए।"
कुरैशी ने कहा, "चिदंबरम के साथ मेरी मुलाकात अच्छी और स्पष्ट रही। चिदंबरम ने भारत के रुख और चिंताओं को सामने रखा तथा मैंने पाकिस्तान की धारणा को।"
मुबई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा, "हम आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ पूरी ताकत से आगे बढ़ना चाहते हैं। आतंकवाद पाकिस्तान को दर्द दे रहा है। हम खुद आतंकवाद से पीड़ित हैं।"
कुरैशी ने कहा कि आतंकवाद केवल एक क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक समस्याओं में से है।
कुरैशी ने कहा, "एक साथ बैठक महत्वपूर्ण है, खुले रूप से चर्चा करना महत्वपूर्ण है। मुझे भरोसा है कि इन बैठकों से सकारात्मक परिणाम निकलेगा। हमने सही शुरुआत की है।"
कुरैशी ने दोहराया के मुंबई पर 26/11 के हमले के बाद समग्र वार्ता स्थगित करने का भारत का फैसला गलत था।
उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान खुद आतंकवाद से पीड़ित है। "भारत-पाकिस्तान संबंधों में ठोस प्रगति हमारे हित में है और हम प्रगति करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications