आतंकवाद से निपटने के लिए दक्षेस में व्यापक सहयोग जरूरी : भारत

दक्षेस देशों के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा, "आतंकवाद के बढ़ते खतरे ने सुरक्षा और शांति के लिए गंभीर खतरा पैदा किया है और हमारे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बुरी तरह प्रभावित किया है।"

उन्होंने कहा, "हम सभी बिना किसी संदेह के सहमत हैं कि दक्षिण एशिया सुरक्षा की गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है।"

दक्षिण एशियाई देशों के बीच सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग पर केंद्रित सम्मेलन में पाकिस्तान और भारत के अलावा श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव के गृह मंत्री हिस्सा ले रहे हैं।

चिदंबरम ने कहा कि दक्षेस देशों के बीच केवल पूर्ण सहयोग ही क्षेत्र में आतंकवाद के गंभीर खतरे से निपटने में सक्षम होगा।

उन्होंने कहा कि एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए संभावित आतंकवादी कार्रवाइयों या आपराधिक गतिविधियों के बारे में सभी को सहयोग करने की आवश्यकता है।

चिदंबरम ने पाकिस्तानी गृह मंत्री पी.चिदंबरम के उद्घाटन भाषण की प्रशंसा की, जिसमें आतंकवाद के खतरे और न्यूयार्क पर 9/11 तथा मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमले के प्रभावों पर प्रकाश डाला गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+