नहीं हुआ बेकहम, विक्टोरिया में अलगाव
लंदन, 26 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया के बीच अलगाव नहीं हुआ है। दोनों के प्रतिनिधियों ने अलगाव की अफवाहों को नकारा है।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक जनसंचार एजेंसी के प्रबंध निदेशक एंड्रयू ब्लोच ने दावा किया था कि बेकहम और विक्टोरिया जल्दी ही एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं।
ब्लोच ने ट्विटर पर लिखा था, "मैंने कई सूत्रों से सुना है कि विक्टोरिया और डेविड बेकहम कुछ घंटों में अपने अलगाव की घोषणा करेंगे।"
बेकहम, विक्टोरिया के प्रचारकों ने इसे कोरी अफवाह करार दिया है। बेकहम के प्रतिनिधि ने कहा है कि अलगाव की खबर बकवास है, इसी तरह विक्टोरिया के प्रवक्ता ने भी कहा है कि दोनों के बीच अलगाव की खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications